Friday, October 2, 2026
Latest:
मनोरंजन

पेरिस फैशन वीक से भारत लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, पैपराजी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाकर जीता सबका दिल

पेरिस फैशन वीक से भारत लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, पैपराजी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाकर जीता सबका दिल

​ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन ‘पेरिस फैशन वीक’ में अपना जलवा बिखेरने के बाद मंगलवार देर रात भारत लौट आई हैं। एयरपोर्ट के बाहर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी के साथ बेहद गर्मजोशी से बातचीत करती नजर आईं। कार की ओर बढ़ते समय उन्होंने न सिर्फ एक फैन को ऑटोग्राफ दिया, बल्कि फोटोग्राफर्स के अनुरोध पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए रुकीं भी। इस दौरान अलग-अलग पोज देने के बजाय उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, “आइए, सब लोग मिलकर एक ग्रुप फोटो लेते हैं।” उनके इस सहज और विनम्र स्वभाव ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया है।

​पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा

इससे पहले अभिनेत्री ने सोमवार, 28 सितंबर को एफिल टॉवर के सामने ‘प्लेस जोफ्रे’ में आयोजित पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने क्रिस्टल से सजी केप वाली खूबसूरत वेलवेट ड्रेस पहनकर रैंप वॉक किया और स्टेज पर क्राउन भी पहना था। इस बड़े फैशन शो में केंडल जेनर, इवा लोंगोरिया, सेलीन डियोन, सिमोन एशले, वियोला डेविस, जेन फोंडा, कारा डेलेविंगने और एंडी मैकडॉवेल जैसी कई दिग्गज ग्लोबल हस्तियां और एंबेसडर शामिल हुईं, जिनके साथ ऐश्वर्या काफी मस्ती करती नजर आईं।

​ऐश्वर्या का ऐतिहासिक ग्लोबल सफर

ग्लोबल फैशन और सिनेमा इवेंट्स से ऐश्वर्या का जुड़ाव साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल से शुरू हुआ था, जब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए वहां पहुंची थीं। निर्देशक संजय लीला भंसाली और सह-कलाकार शाहरुख खान के साथ उनकी पारंपरिक पीली साड़ी में घोड़ा-गाड़ी पर एंट्री आज भी यादगार है। इसके अगले साल ही वह फीचर-फिल्म जूरी की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *