मनोरंजन

ऋचा चड्ढा की ट्रैवल सीरीज ‘मुसाफिरी’ रिलीज, मुंबई के इतिहास और अनसुने रहस्यों से उठेगा पर्दा

ऋचा चड्ढा की ट्रैवल सीरीज ‘मुसाफिरी’ रिलीज, मुंबई के इतिहास और अनसुने रहस्यों से उठेगा पर्दा

​अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की नॉन-फिक्शन ट्रैवल सीरीज ‘मुसाफिरी’ का पहला एपिसोड रिलीज हो गया है। इस सीरीज में मुंबई शहर के इतिहास, वहां के विभिन्न समुदायों, छिपी हुई कहानियों और कम चर्चित जगहों को बेहद दिलचस्प अंदाज में दिखाया जाएगा।

​पहले एपिसोड में क्या होगा खास?

सीरीज के पहले एपिसोड में मुंबई के इतिहास, कल्चर और कुछ हैरान करने वाले राजों से पर्दा उठाया गया है। इसमें किम कार्दशियन और मुंबई के मशहूर इलाके ‘काला घोड़ा’ के बीच एक अनोखा कनेक्शन भी बताया गया है। इसके अलावा, मुंबई की देवी मानी जाने वाली ‘मां महालक्ष्मी’ और शहर के देवी-देवताओं से जुड़े दिलचस्प किस्से भी सामने आए हैं।

​एपिसोड में दर्शकों को मुंबई के सबसे पुराने आर्मेनियाई चर्च और गेटवे ऑफ इंडिया के इतिहास से भी रूबरू कराया जाएगा। ‘मुसाफिरी’ का यह एपिसोड ऋचा चड्ढा के यूट्यूब चैनल ‘फुलस्टॉप’ पर उपलब्ध है।

​ऋचा चड्ढा का वर्कफ्रंट

अभिनय की बात करें तो, ऋचा आखिरी बार संजय लीला भंसाली की चर्चित ओटीटी सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में नजर आई थीं। वहीं, फिल्मों में उन्हें आखिरी बार मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *