मनोरंजन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 के साथ वापसी, ‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट बनेगी पहला मेहमान

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 के साथ वापसी, ‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट बनेगी पहला मेहमान

​कॉमेडियन कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। छह महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे इस शो का पहला एपिसोड बेहद खास होने वाला है, जिसमें अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (दृश्यम 3) की पूरी स्टारकास्ट नजर आएगी।

​’दृश्यम 3′ की टीम के साथ होगी धमाकेदार शुरुआत

शो के पहले एपिसोड में अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, जयदीप अहलावत और डायरेक्टर अभिषेक पाठक कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती करते दिखेंगे। इस दौरान सुनील ग्रोवर अजय देवगन की शानदार मिमिक्री करते नजर आएंगे, वहीं जयदीप अहलावत, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा के साथ ठुमके लगाते हुए भी दिखाई देंगे।

​शो की स्टार कॉमेडी टोली और टाइमिंग

इस नए सीजन में भी कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की पूरी टीम दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होंगे।

​खास है ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’

अजय देवगन अभिनीत यह फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर के परिवार और पुलिस के बीच चल रहे माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटेगी। खास बात यह है कि पिछली फिल्मों के विपरीत यह किसी मलयालम वर्जन की रीमेक नहीं बल्कि एक ओरिजिनल कहानी है। इस बार विजय सालगांवकर के सामने जयदीप अहलावत जैसे नए और खतरनाक चेहरे खड़े होंगे। यह फिल्म आगामी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *