राजनीति

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का किया ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का किया ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान

​भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 25 नवंबर 2026 को खाली हो रही कुल 11 राज्यसभा सीटों के लिए आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट शामिल है।

​चुनाव का पूरा शेड्यूल (कार्यक्रम)

​नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 29 सितंबर 2026

​नामांकन की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर 2026

​नामांकन पत्रों की जांच: 7 अक्टूबर 2026

​नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2026

​मतदान की तिथि और समय: 16 अक्टूबर 2026 (सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)

​मतगणना: 16 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे से शुरू)

​चुनावी प्रक्रिया की समाप्ति: 19 अक्टूबर 2026 से पहले

​उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर चुनाव

​उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है। बता दें कि इससे पहले साल 2020 में हुए चुनाव में नरेश बंसल निर्विरोध चुने गए थे। उनके कार्यकाल के पूरा होने के चलते इस एक सीट पर चुनाव कराया जा रहा है, जिसके लिए बीजेपी जल्द ही अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है।

​उत्तराखंड में राज्यसभा की स्थिति: उत्तराखंड में राज्यसभा की कुल 3 सीटें हैं, जिन पर वर्तमान में नरेश बंसल, महेंद्र भट्ट और डॉ. कल्पना सैनी सांसद हैं:

​महेंद्र भट्ट: कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक।

​डॉ. कल्पना सैनी: कार्यकाल 4 जुलाई 2028 तक।

​उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटें

​उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल भी 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में इन सीटों पर अरुण सिंह, गीता एलायंस चन्द्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रो. राम गोपाल यादव, रामजी, बीएल वर्मा, सीमा, डॉ. दिनेश शर्मा और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।

​गौरतलब है कि डॉ. दिनेश शर्मा ने 11 सितंबर 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते उत्तर प्रदेश में एक सीट पहले ही रिक्त हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *