मनोरंजन

‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर में सलमान की मुस्कान पर मचा बवाल

‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर में सलमान की मुस्कान पर मचा बवाल: ट्रोलर्स को तहसीन पूनावाला ने दिया मुंहतोड़ जवाब

मुंबई, 29 दिसंबर 2025: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर रिलीज हुई उनकी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर फैंस को तो खूब पसंद आया, लेकिन एक छोटी सी डिटेल ने सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। टीजर के एक इंटेंस वॉर सीन में सलमान के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान नजर आने पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने सवाल उठाया कि 2020 गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित गंभीर फिल्म में मुस्कुराहट का क्या मतलब? इसे अनुचित और लापरवाही बताते हुए मीम्स और ट्रोल पोस्ट्स की बाढ़ आ गई।

हालांकि, पॉलिटिकल एनालिस्ट और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने सलमान का खुलकर बचाव किया। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए तहसीन ने लिखा, “जो लोग बैटल ऑफ गलवान के टीजर में सलमान की हल्की मुस्कान पर ट्रोल कर रहे हैं, वे असल बात समझ ही नहीं रहे। ये कोई साधारण मुस्कान नहीं, बल्कि संयम और आत्मबल की निशानी है। ये ‘कॉम्पोजर’ और ‘कैल्म एग्रेशन’ है – एक सैनिक का वो लुक जो खतरे को जानते हुए भी घबराता नहीं।”

तहसीन ने आगे टीजर के डायलॉग्स का हवाला देते हुए कहा, “जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना… आज नहीं तो फिर कभी। मौत से क्या डरना, उसे तो आना ही है।” ये मुस्कान कमजोरी नहीं, बल्कि स्वीकार करने की हिम्मत और कर्तव्य की ताकत दिखाती है। अगर फिल्म यही टोन बनाए रखती है, तो इसमें गजब का पोटेंशियल है।

फिल्म अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी है और 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में हैं। टीजर में सलमान आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं, जो गलवान की real घटनाओं पर आधारित है। फैंस इसे पैट्रियॉटिक फिल्म बता रहे हैं, लेकिन ट्रोलर्स का कहना है कि वॉर सीन में मुस्कान गंभीरता को कम करती है।

विवाद के बीच सलमान के फैंस ने तहसीन का सपोर्ट किया और ट्रोलर्स को जवाब दिया। क्या ये मुस्कान फिल्म की डीप थीम का हिस्सा है? पूरी फिल्म आने पर साफ होगा। फिलहाल, ये बवाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *