उत्तराखंड में कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने के लिए सौंपी नई जिम्मेदारियां, विजय गुनसोला को देहरादून शहर की कमान
उत्तराखंड में कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने के लिए सौंपी नई जिम्मेदारियां, विजय गुनसोला को देहरादून शहर की कमान
उत्तराखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला और विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी ने प्रदेश संगठन के उपाध्यक्षों को विभिन्न फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी भी सौंपी है। देहरादून में संगठन को मजबूत करने के लिए अनुभवी नेताओं को अहम दायित्व दिए गए हैं।
प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला को देहरादून शहर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल को पछवादून और प्रदेश महासचिव अरविंद प्रधान को परवादून का प्रभारी बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नवनियुक्त प्रभारियों और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
देहरादून शहर की जिम्मेदारी विजय गुनसोला को
टिहरी जिले के विजय गुनसोला को देहरादून शहर का प्रभार सौंपा गया है। वह वर्ष 1997 में गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2003 से 2008 तक जिला पंचायत सदस्य और घनसाली के भिलंगना में ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली।
गुनसोला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रहने के साथ प्रदेश कांग्रेस में सचिव और महासचिव भी रह चुके हैं। प्रीतम सिंह के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान भी वह संगठन में सक्रिय रहे।
गुनसोला ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन में एकजुटता बढ़ाना होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। पार्टी का लक्ष्य भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संगठन को मजबूत करना है।
पछवादून की कमान डॉ. संजय पालीवाल को
हरिद्वार के डॉ. संजय पालीवाल को पछवादून का प्रभारी बनाया गया है। वह एनडी तिवारी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत सरकारों में राज्यमंत्री रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय पालीवाल ने 1996 से 2007 तक करीब 12 वर्षों तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।
वर्ष 2009 के बाद वह प्रदेश संगठन में महामंत्री रहे और वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। पार्टी ने उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
पालीवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, महंगाई और भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर जनता में नाराजगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर इन मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी और संगठन को मजबूत करेगी।
परवादून का दायित्व अरविंद प्रधान को
रुड़की के अरविंद प्रधान को परवादून का प्रभारी बनाया गया है। वह बचपन से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। उनका परिवार सुनेहरा गांव में कई पीढ़ियों से प्रधान पद की जिम्मेदारी निभाता रहा है।
प्रधान एनएसयूआई में विधानसभा अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस में जिला महासचिव रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के जिला महासचिव और अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक के रूप में काम किया। वर्ष 2023 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया था। अब प्रदेश महासचिव के तौर पर उन्हें परवादून की जिम्मेदारी मिली है।
प्रधान ने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। जल्द ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित कर संवाद बढ़ाया जाएगा और सामूहिक प्रयासों से संगठन को मजबूत किया जाएगा।
सांगठनिक जिलों में भी नियुक्तियां
कांग्रेस ने विभिन्न सांगठनिक जिलों में उपाध्यक्षों और महामंत्रियों की जिम्मेदारियां भी तय की हैं। घोषित नामों में पौड़ी से धीरेंद्र प्रताप, हरिद्वार ग्रामीण से दर्शनलाल, रुड़की ग्रामीण से संजय जैन, पछवादून से संजय पालीवाल, रुद्रपुर शहर से मधु सांगुड़ी और ऊधमसिंह नगर से सतीश नैनवाल शामिल हैं।
इसके अलावा अल्मोड़ा में हेमंत बगड़वाल, चंपावत में राजेंद्र पाल, पुरोला में नीरज त्यागी, उत्तरकाशी में अभिषेक सिंह, देवप्रयाग में राकेश राणा, टिहरी में वीरेंद्र पोखरियाल, रुद्रप्रयाग में दीप शर्मा और चमोली में नवीन जोशी को जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य नियुक्तियों में हरिद्वार शहर से नरेंद्र राणा, रुड़की शहर से राव शेर मोहम्मद, कोटद्वार ग्रामीण से राकेश लाल, कोटद्वार शहर से अनिल भास्कर, काशीपुर शहर से सुमित्तर भुल्लर, हल्द्वानी शहर से शोभा बिष्ट, रानीखेत से संदीप चीमा, नैनीताल से डॉ. गणेश, बागेश्वर से पुष्कर जैन, पिथौरागढ़ से संजय किरोला और डीडीहाट से राजेंद्र टांगरिया के नाम शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रभारी नियुक्त
पार्टी ने विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रभारी और सचिव भी नियुक्त किए हैं। यमुनोत्री में भूपेंद्र लिंगवाल, गंगोत्री में नवनीत कुकरेती, बद्रीनाथ में चंद्रशेखर पल्लव, थराली में वीरेंद्र रावत थोकदार, कर्णप्रयाग में सुदर्शन शाह और केदारनाथ में विजेंद्र रावत को जिम्मेदारी दी गई है।
टिहरी क्षेत्र में घनसाली से महेश जोशी, देवप्रयाग से वीरेंद्र सिंह, नरेंद्रनगर से यशपाल चौहान, प्रतापनगर से त्रिलोक सजवाण, टिहरी से देवेंद्र पाल और धनोल्टी से संदीप चमोली को नियुक्त किया गया है।
देहरादून जिले में चकराता से नितिन प्रकाश, विकासनगर से सागर मनवाल, सहसपुर से जगदीश चौहान, धर्मपुर से सुधीर शांडिल्य, रायपुर से रुचि कैंतुरा, राजपुर रोड से राकेश अग्रवाल, देहरादून कैंट से गुरजीत लहरी, मसूरी से आमेंद्र बिष्ट, डोईवाला से सोहन लाल और ऋषिकेश से सुनीता प्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हरिद्वार जिले में हरिद्वार से संजय सैनी, बीएचईएल रानीपुर से प्रदीप चौधरी, ज्वालापुर से राजीव चौधरी, भगवानपुर से स्वाति नेगी, झबरेड़ा से प्रवीण त्यागी, पिरान कलियर से अशोक धीमान, रुड़की से संजय शर्मा, खानपुर से प्रणय प्रताप, मंगलौर से विनीत भट्ट और लक्सर से शाहिद हसन को नियुक्त किया गया है।
गढ़वाल क्षेत्र में हरिद्वार ग्रामीण से ओमप्रकाश सती, पौड़ी से मीना रावत, यमकेश्वर से गौरव अग्रवाल, श्रीनगर से सुरेंद्र रावत, चौबट्टाखाल से बलवीर सिंह, लैंसडौन से विजय रावत और कोटद्वार से सुमेंद्र बोहरा को जिम्मेदारी मिली है।
कुमाऊं क्षेत्र में धारचूला से प्रदीप पाल, डीडीहाट से जयसिंह दानू, पिथौरागढ़ से महेश पांडे, गंगोलीहाट से संतोष कुमार गोस्वामी, कपकोट से संदीप पटवाल, बागेश्वर से महेंद्र चंद, द्वाराहाट से परितोष जोशी, रानीखेत से दीप डांगी, सोमेश्वर से ललित बिष्ट, अल्मोड़ा से भगत सिंह, जागेश्वर से गोपाल सिंह बिष्ट और सल्ट से वरुण कपूर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा लोहाघाट से पूरन सिंह कठैत, चंपावत से महेश दसीला, लालकुआं से प्रिमल राय, भीमताल से विपिन खोलिया, नैनीताल से गुरजीत सिंह, हल्द्वानी से मुशर्रफ हुसैन, कालाढूंगी से इंद्रपाल आर्य और रामनगर से मुकुल बलूटिया को नियुक्त किया गया है।
ऊधमसिंह नगर जिले में जसपुर से दीपिका गुड़िया, काशीपुर से रदीश भतीजा, बाजपुर से त्रिनाथ बिस्वास, गदरपुर से मोहन खेड़ा, रुद्रपुर से वरुण चौधरी, किच्छा से सुभाष बेहड़, सितारगंज से शंकर दत्त जोशी, नानकमत्ता से अरविंद कुमार और खटीमा से विमला सजवाण को जिम्मेदारी दी गई है।
इन नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस ने जिला और विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है।

