उत्तराखंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी का राहुल गांधी पर तीखा हमला: अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणियों को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

सीएम पुष्कर सिंह धामी का राहुल गांधी पर तीखा हमला: अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणियों को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

​देहरादून:

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) एवं उत्तराखंड के सपूत अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक हितों के संरक्षण में अजीत डोभाल का योगदान अतुलनीय है, और ऐसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक बयानबाजी करते समय भाषा और तथ्यों की पूरी गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

​उत्तराखंड कांग्रेस से मुख्यमंत्री के तीखे सवाल

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं से स्पष्टीकरण मांगते हुए तीखे सवाल किए हैं:

​क्या उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व से इन टिप्पणियों के संबंध में सवाल पूछेंगे?

​क्या वे अजीत डोभाल के देशसेवा के प्रति अपना सम्मान सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने की हिम्मत जुटाएंगे?

​”देवभूमि अपने सपूतों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी”

मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि राजनीतिक दलों के बीच वैचारिक मतभेद होना लोकतंत्र का एक स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर इस तरह की ओछी राजनीति स्वीकार नहीं की जा सकती।

​उन्होंने कहा, “देवभूमि उत्तराखंड अपने सपूतों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उत्तराखंड ने देश को ऐसे कई वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्रसेवा और सैन्य पराक्रम में अपना जीवन समर्पित किया है। प्रदेश को उनकी हर उपलब्धि पर गर्व है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *