राष्ट्रीय

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका जंतर-मंतर से फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई जारी

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका जंतर-मंतर से फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई जारी

​नई दिल्ली:

​कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से एक बार फिर हिरासत में ले लिया है। कुछ दिन पहले ही अदालत से रिहा होने के बावजूद ये नेता रोक के बावजूद जंतर-मंतर के पास पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, ये लोग जेडीयू दफ्तर के परिसर की तरफ से गेट फांदकर जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

​जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों को लेकर नए नियम और कानूनी प्रक्रिया

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और हालिया प्रदर्शनों के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लेते हुए जंतर-मंतर को आधिकारिक धरना-प्रदर्शन स्थल के रूप में समाप्त (डी-नोटिफ़ाई) कर दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर के आदेश के तहत अब शहर में प्रदर्शनों के लिए तीन नए वैकल्पिक स्थान तय किए गए हैं:

​रामलीला मैदान (मध्य दिल्ली)

​बुराड़ी मैदान (उत्तर दिल्ली)

​सीबीडी (CBD) ग्राउंड (पूर्वी दिल्ली)

​जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने और इस पर रोक लगाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है, जहां अदालत ने इस नीतिगत बदलाव और सुरक्षा से जुड़ी याचिकाओं पर संज्ञान लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *