मनोरंजन

अभिनेता सोनू सूद ने मां सरोज सूद की 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया भावुक पोस्ट

अभिनेता सोनू सूद ने मां सरोज सूद की 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया भावुक पोस्ट

​मुंबई:

​अभिनेता सोनू सूद ने मंगलवार को अपनी मां सरोज सूद की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ कई पुरानी और अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कीं।

​तस्वीरें साझा करते हुए सोनू सूद ने लिखा, “आज मां को गुजरे 19 साल हो गए हैं। मां, आपके बिना जिंदगी कभी पहले जैसी नहीं रही। किसी दिन फिर मिलेंगे, बहुत बहुत याद आती है तुम्हारी।”

​सोनू सूद की मां सरोज सूद पेशे से एक प्रोफेसर थीं और पंजाब के मोगा में रहती थीं। अभिनेता के जीवन और उनके करियर में उनकी मां का बहुत बड़ा और प्रेरणादायक योगदान रहा है। कठिन समय में सही मार्गदर्शन देने वाली उनकी मां का निधन वर्ष 2007 में हो गया था। सोनू सूद के गृह नगर मोगा में उनकी मां के सम्मान में एक सड़क का नाम ‘प्रोफेसर सरोज सूद रोड’ भी रखा गया है, जो रोजाना उनके घर से कॉलेज आने-जाने का मुख्य मार्ग हुआ करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *