शैम्पू खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: जानें कौन सा शैम्पू है ‘ग्रीन फ्लैग’ और कौन सा ‘रेड फ्लैग’
शैम्पू खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: जानें कौन सा शैम्पू है ‘ग्रीन फ्लैग’ और कौन सा ‘रेड फ्लैग’
नई दिल्ली:
बालों और स्कैल्प की सफाई के लिए हम सभी रोजाना या हफ्ते में कई बार शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में आजकल तरह-तरह के महंगे और आकर्षक इंग्रीडिएंट्स का दावा करने वाले शैम्पू मौजूद हैं। हालांकि, हर महंगा शैम्पू आपके बालों के लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है। कुछ शैम्पू बालों को रूखा बना सकते हैं या स्कैल्प पर जलन की वजह बन सकते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंथ ने बताया है कि कौन से शैम्पू बालों की सेहत के लिए ‘ग्रीन फ्लैग’ (फायदेमंद) हैं और किन्हें ‘रेड फ्लैग’ (नुकसानदायक/बेअसर) माना जाना चाहिए।
ग्रीन फ्लैग शैम्पू (फायदेमंद):
कैफीन शैम्पू: कैफीन युक्त शैम्पू स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। शोध के अनुसार, ये बालों के पतले होने की समस्या में काफी मददगार साबित होते हैं।
बॉन्ड मेंटेनेंस शैम्पू: इनमें अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो डैमेज बालों पर एक सुरक्षात्मक कोटिंग बनाते हैं और बाल के क्षतिग्रस्त हिस्से से चिपककर उन्हें ठीक करने में मदद करते हैं।
रेड फ्लैग शैम्पू (बेअसर या बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए):
बायोटिन शैम्पू: इसे अक्सर बाल झड़ने और पतले होने की समस्या के समाधान के रूप में बेचा जाता है, लेकिन यह बालों का झड़ना नहीं रोकता और न ही उन्हें घना बनाता है।
चारकोल शैम्पू: स्किन केयर के लिए चारकोल अच्छा हो सकता है, लेकिन बालों में इसके फायदों को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है।
हेयर ग्रोथ शैम्पू: कोई भी शैम्पू बालों की ग्रोथ नहीं बढ़ा सकता। शैम्पू का प्राथमिक और मुख्य काम केवल स्कैल्प की सफाई करना है।

