बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा, तीन दिन में 150 करोड़ के पार पहुंची कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा, तीन दिन में 150 करोड़ के पार पहुंची कमाई
अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शानदार वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है और महज तीन दिनों में ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
ओपनिंग वीकेंड का शानदार कलेक्शन:
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है:
पहला दिन: 62 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 53.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (शाम 6 बजे तक): 39.29 करोड़ रुपये
कुल इंडिया नेट कलेक्शन: 154.79 करोड़ रुपये
2026 की दूसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर:
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही ‘दृश्यम 3’ साल 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म बन गई है। इसने ‘बॉर्डर 2’ (129.89 करोड़) और ‘टॉक्सिक’ हिंदी (124.5 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस साल की टॉप वीकेंड ओपनर फिल्मों की सूची में अब यह दूसरे पायदान पर है:
धुरंधर 2: 466 करोड़ रुपये (4 दिन)
दृश्यम 3: 154.79 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2: 129.89 करोड़ रुपये
टॉक्सिक (हिंदी): 124.5 करोड़ रुपये (5 दिन)
मिर्जापुर द मूवी: 97.69 करोड़ रुपये
आवारापन 2: 84.31 करोड़ रुपये
धमाल 4: 67.21 करोड़ रुपये
वेलकम टू द जंगल: 65.83 करोड़ रुपये
भूत बंगला: 65.65 करोड़ रुपये
कॉकटेल 2: 50.1 करोड़ रुपये
फिल्म की इस जबरदस्त रफ्तार को देखते हुए यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह बॉक्स ऑफिस पर कई और नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

