उत्तराखंड राज्यसभा सीट: बीजेपी ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार
उत्तराखंड राज्यसभा सीट: बीजेपी ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार
उत्तराखंड की राज्यसभा सीट को लेकर चल रहे तमाम राजनीतिक कयासों पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नवंबर में रिक्त होने वाली इस सीट के लिए पार्टी के भीतर कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों के नामों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने सभी कयासों को खारिज करते हुए दिनेश आर्य के नाम पर मुहर लगाकर एक बार फिर राजनीतिक हलकों को चौंका दिया है।
प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में करीब दो दर्जन नामों का पैनल तैयार किया गया था, जिसे अंतिम फैसले के लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा गया था। पार्टी के इस फैसले के बाद अब राज्य की सियासत में इसके राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से भी राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा की है।

