उत्तराखंड

हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाएं, सीएम धामी ने जताया आभार

हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाएं, सीएम धामी ने जताया आभार

​उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हरिद्वार को तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात दी है। रेल मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने के साथ-साथ हरिद्वार–वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बात की जानकारी दी है।

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से प्रदेश की धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को और गति मिलेगी, जिससे देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *