उत्तराखंड

बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक: सीमांत क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने की नई पहल

बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक: सीमांत क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने की नई पहल

​उत्तराखण्ड के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक शासन को पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चम्पावत जनपद के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। चम्पावत जिले के इतिहास में यह पहली बार है जब यहां कैबिनेट बैठक हो रही है।

​मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल के बारे में बताते हुए कहा कि अब कैबिनेट बैठकें केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि इन्हें प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित किया जाएगा। इससे स्थानीय समस्याओं, विकास की संभावनाओं और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को सीधे शासन के सामने रखने का मौका मिलेगा।

​उन्होंने जोर दिया कि सीमांत क्षेत्र केवल भौगोलिक सीमाएं नहीं हैं, बल्कि यह हमारी सुरक्षा, संस्कृति और विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार की प्राथमिकता सीमांत इलाकों के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए वहां आधारभूत सुविधाओं, रोजगार, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। सरकार का मुख्य उद्देश्य शासन को जनता के और करीब ले जाकर हर क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *