राजनीति

अखिलेश यादव का दो टूक संदेश: ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

अखिलेश यादव का दो टूक संदेश: ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

​समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन की एकजुटता पर जोर देते हुए सहयोगी दलों को स्पष्ट संदेश दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा कि चुनाव में सीटों के बंटवारे से ज्यादा महत्वपूर्ण यह सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो।

​अखिलेश यादव ने लिखा, “मक़सद जब साफ़ हो तो हाथ-में-हाथ होता है, निगाह मंज़िल पर हो तो सफ़र आसान होता है!” उन्होंने आगे कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि सांप्रदायिकता दोबारा सिर न उठा सके तथा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण पर कोई आंच न आए।

​यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे और बयानों को लेकर खींचतान की चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में कांग्रेस ने फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा को प्रदेश कमान सौंपी है और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आराधना मिश्रा के सपा प्रमुख के साथ अच्छे संबंध हैं, जिससे गठबंधन के समीकरणों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। बहरहाल, अखिलेश यादव के इस संदेश के बाद दोनों दलों के बीच चुनावी तालमेल को लेकर आगे की राह पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *