उत्तराखंड

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखण्ड के विकास कार्यों और आतिथ्य की की सराहना

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखण्ड के विकास कार्यों और आतिथ्य की की सराहना

​उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं के एक दल ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान युवाओं ने राज्य में कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के अपने अनुभवों को साझा करते हुए सरकार के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

​युवाओं द्वारा साझा किए गए अनुभव और सराहना

​कनेक्टिविटी और विकास: युवाओं ने कहा कि अधिकांश भू-भाग पर्वतीय होने के बावजूद राज्य में सड़क, रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। सीमांत क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास सराहनीय है।

​होम-स्टे और स्वरोजगार: राज्य में होम-स्टे के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और सरकार द्वारा मिल रही सहायता से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। स्वच्छ पर्यावरण और सोलर रूफटॉप योजना को भी भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार बेहद उपयोगी बताया गया।

​देवभूमि का आत्मीय व्यवहार: युवाओं ने कहा कि उत्तराखण्ड के शांत वातावरण और स्थानीय लोगों के आत्मीय व्यवहार ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया है, जिससे उन्हें वास्तविक रूप में देवभूमि की संस्कृति का अनुभव हुआ।

​मुख्यमंत्री धामी की युवाओं से अपील

​मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि “अतिथि देवो भवः” देवभूमि की परंपरा का हिस्सा है। इस तरह के अंतरराज्यीय भ्रमण से युवाओं को देश की सांस्कृतिक विविधता और नवाचारों को समझने का अवसर मिलता है।

​मुख्यमंत्री ने युवाओं को ‘डिजिटल ब्रांड एंबेसडर’ की संज्ञा देते हुए कहा कि वे उत्तराखण्ड में अपने अनुभवों, संस्कृति, पर्यटन, होम-स्टे, मिलेट्स, हस्तशिल्प और महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार “विकास और विरासत” को साथ लेकर चल रही है, जहाँ गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के साथ-साथ पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के तहत पिछले लगभग पांच वर्षों में करीब 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *