Saturday, October 3, 2026
Latest:
मनोरंजन

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा बॉलीवुड, शाहरुख-सलमान समेत कई सितारों ने की तारीफ

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा बॉलीवुड, शाहरुख-सलमान समेत कई सितारों ने की तारीफ

​फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अपनी जान पर खेलकर एक बड़ी साजिश को नाकाम करने और 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है। 30 सितंबर को घटी इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी सूझबूझ और अदम्य साहस की चर्चा है। अब बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकारों ने भी आगे आकर कैप्टन को सलाम किया है।

​शाहरुख खान और सलमान खान ने बढ़ाया हौसला

​शाहरुख खान: ‘किंग खान’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे। मुश्किल हालात का सामना करना आसान नहीं होता, लेकिन आपने प्लेन पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए यही किया और दिखाया कि एक कैप्टन होने का असली मतलब क्या है।” उन्होंने कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

​सलमान खान: अभिनेता सलमान खान ने भी ट्वीट कर लिखा, “कमाल कर दिए पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं। आपके साथ उड़ने में मजा आएगा। बहुत बढ़िया, भाई कैप्टन।”

​अन्य फिल्मी हस्तियों की प्रतिक्रियाएं

​विजय देवरकोंडा: अभिनेता ने लिखा, “भगवान आपकी रक्षा करे। कैप्टन, आपने जिस विकट स्थिति का सामना किया और जो कदम उठाया, वह वाकई अद्भुत है।”

​जैकी श्रॉफ: इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए जैकी ने लिखा, “कुछ हीरो चुपचाप अपना काम करते हैं। कैप्टन स्मित मच्छार और उन सभी बहादुर लोगों को मेरा सम्मान, जिन्होंने लोगों की जान बचाई।”

​जावेद अख्तर: दिग्गज गीतकार ने दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट की घटना पर कहा, “स्मित मच्छार को दिल से सलाम। इसमें कोई शक नहीं कि वह बड़े सम्मान के हकदार हैं।”

​इनके अलावा वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, आर. माधवन, परेश रावल, सोनम कपूर, कंगना रनौत और अभिनेत्री अक्षरा सिंह सहित कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी पोस्ट के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *