खेल

श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रन से हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल, थारिंडु रत्नायके रहे जीत के हीरो

श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रन से हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल, थारिंडु रत्नायके रहे जीत के हीरो

​कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 63 रन से करारी शिकस्त दी। सेमीफाइनल में भारत से हारने के बाद श्रीलंका ने इस मैच में शानदार वापसी करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। मैच में थारिंडु रत्नायके का ऑलराउंड प्रदर्शन जीत की मुख्य वजह रहा।

​लड़खड़ाती पारी को रत्नायके और कप्तान ने संभाला

​टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 18 रन पर 4 विकेट गिर गए थे। 54 रन पर पांचवां विकेट गिरने के बाद टीम गहरे संकट में थी।

​सातवें नंबर पर उतरे थारिंडु रत्नायके ने मैच का रुख पलटते हुए महज 32 गेंदों पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन की विस्फोटक पारी खेली।

​रत्नायके ने कप्तान सहान अराचिगे (33 रन) के साथ छठे विकेट के लिए महज 44 गेंदों पर 93 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को 20 ओवरों में 9 विकेट पर 165 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

​सस्ती में सिमटी बांग्लादेशी टीम

​166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 17.3 ओवर में मात्र 102 रन पर ढेर हो गई। बांग्लादेश के शीर्ष तीन बल्लेबाजों समेत कुल 4 खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल सके।

​टीम की ओर से नौवें नंबर पर उतरे नसूम अहमद ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि यासिर अली ने 21 और परवेज हुसैन इमोन ने 20 रनों का योगदान दिया।

​श्रीलंका की घातक गेंदबाजी के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

​शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन

​श्रीलंका: थारिंडु रत्नायके, नुवान थुसारा, विजयकांत व्यासकांत और वानुजा सहन ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, कप्तान सहान अराचिगे और दुशान हेमंथा को 1-1 सफलता मिली।

​बांग्लादेश: गेंदबाजी में महेदी हसन, सैफ हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने 2-2 जबकि अलीस अल इस्लाम और रिशाद हुसैन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *