राष्ट्रीय

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम

​वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की चार मंजिला इमारत से कूदने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वे छत से नीचे कूदते नजर आ रहे हैं। मथुरा पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

​वीडियो में क्या आया सामने?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि रसिक दुलारी पहले छत की बाउंड्री पर कुछ देर अकेले बैठे रहे और फिर कुछ समय लेटे रहे। इसके बाद अचानक उठकर वे बाउंड्री की तरफ दौड़े और नीचे छलांग लगा दी। कूदने के तुरंत बाद आश्रम का ही एक अन्य व्यक्ति पीछे भागते हुए नीचे झांकता दिखाई देता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

​पुलिस जांच और बयान

मथुरा के एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले दीपक लोधी उर्फ रसिक बिहारी शरण प्रेमानंद महाराज के आश्रम में साधक के रूप में निवास करते थे।

​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साधकों के आवास की जांच के साथ मोबाइल फोन के फॉरेंसिक सबूत जुटाए। मृतक का परिवार भी जबलपुर से वृंदावन पहुंच चुका है और पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है।

​पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टता यह मामला चार मंजिला इमारत से खुद कूदने का प्रतीत होता है। किन परिस्थितियों और किस मानसिक स्थिति के चलते यह कदम उठाया गया, इन सभी पहलुओं पर पुलिस सबूत जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *