उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग, जमकर हुआ प्रदर्शन

उत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग, जमकर हुआ प्रदर्शन

​देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव संबंधी अनियमितताओं, मतदाता सूची से जुड़े मामलों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सचिवालय का घेराव किया। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई विधायक और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

​वोट चोरी और ‘इलेक्शन चोरी’ का गंभीर आरोप

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए वोट और इलेक्शन चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार कभी परिसीमन तो कभी सीटें बढ़ाने के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इसके लिए दोषी ठहराते हुए उनकी तत्काल बर्खास्तगी और कार्रवाई की मांग की।

​सचिवालय कूच और पुलिस बैरिकेडिंग

राजपुर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में सचिवालय की ओर कूच किया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग की दो लेयर लगाकर उन्हें रोक लिया। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सुभाष रोड पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी दहन किया, जिसके बाद सभी नेता और कार्यकर्ता सुभाष रोड पर ही धरने पर बैठ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *