संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आउट, कैबरे डांसर के अंदाज में आईं नजर
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आउट, कैबरे डांसर के अंदाज में आईं नजर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से अब आलिया भट्ट के किरदार की पहली झलक भी सामने आ गई है, जो सोशल मीडिया पर छा गई है। पोस्टर में आलिया का ग्लैमरस अंदाज 70 के दशक की मशहूर कैबरे डांसर हेलन की याद दिलाता है।
वाइब्रेंट और रेट्रो लुक में दिखीं आलिया
भंसाली प्रोडक्शंस द्वारा जारी किए गए पोस्टर में आलिया वाइन रेड कलर के क्रॉप्ड ब्लाउज और फ्लोइंग स्कर्ट में नजर आ रही हैं। उनके आउटफिट में लगे फेदर्स इसे पूरी तरह कैबरे वाला अंदाज दे रहे हैं। बैकग्राउंड में रेड कर्टन और जगमगाती लाइट्स एक शानदार डांस शो का सेटअप तैयार करती हैं। भंसाली प्रोडक्शंस ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, “आग भी, दिलों की जान भी। संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।” वहीं, आलिया ने भी इसे शेयर करते हुए ‘रीयूनाइटेड’ लिखा है।
रणबीर का एक्शन अवतार भी मचा रहा है धमाल
आलिया से एक दिन पहले मेकर्स ने रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें वह खूनी संघर्ष और एक्शन अवतार में नजर आए थे। उनके पोस्टर के साथ लिखा था, “वो रुतबा, रुवाब और वो जुनून”।
स्टारकास्ट और रिलीज डेट
संजय लीला भंसाली के निर्देशन और निर्माण में बन रही ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं। अपनी भव्य स्टारकास्ट और गजब की कहानी के साथ यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
