उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: दुष्यंत गौतम की विदाई, राम माधव बने नए प्रदेश प्रभारी; बांसुरी स्वराज को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: दुष्यंत गौतम की विदाई, राम माधव बने नए प्रदेश प्रभारी; बांसुरी स्वराज को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

​आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल किए हैं। पार्टी ने लंबे समय से विवादों में चल रहे प्रदेश प्रभारी दुष्यतं गौतम को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव को उत्तराखंड का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सह-प्रभारियों की टीम में भी बदलाव करते हुए सांसद बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को उत्तराखंड का नया सह-प्रभारी बनाया गया है।

​संगठनात्मक बदलाव के मुख्य बिंदु

​नए प्रदेश प्रभारी: राम माधव (दुष्यंत गौतम की जगह ली)।

​नए सह-प्रभारी: बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन।

​पूर्व सह-प्रभारी: रेखा वर्मा (जो लंबे समय से उत्तराखंड संगठन में सक्रिय थीं, उन्हें अब मध्य प्रदेश (MP) का सह-प्रभारी बनाकर भेजा गया है)।

​बांसुरी स्वराज का राजनीतिक और शैक्षणिक परिचय

​रेखा वर्मा की जगह उत्तराखंड की सह-प्रभारी बनाई गईं बांसुरी स्वराज भाजपा की दिवंगत दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुष्म स्वराज की बेटी हैं। वर्तमान में वह दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं और अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं।

​जन्म: 3 जनवरी 1984

​शिक्षा:

​वारविक विश्वविद्यालय (इंग्लैंड) से अंग्रेजी साहित्य में बीए ऑनर्स।

​बीपीपी लॉ स्कूल (इंग्लैंड) से कानून की डिग्री।

​ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कैथरीन कॉलेज (इंग्लैंड) से मास्टर ऑफ स्टडीज।

​वकालत का सफर: उन्होंने 2007 में लंदन में बैरिस्टर के रूप में योग्यता प्राप्त की और उसी वर्ष बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में पंजीकरण कराकर सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू की।

​राजनीतिक सफर:

​2023 में दिल्ली भाजपा लीगल सेल की सह-संयोजक और बाद में सचिव बनीं।

​2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने नई दिल्ली सीट से चुनावी मैदान में उतरकर आप (AAP) उम्मीदवार सोमनाथ भारती को 78,370 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *