राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस का नया मुख्यालय: सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन, खरगे-राहुल और प्रियंका रहे मौजूद

दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा गांधी भवन’ का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। यह मुख्यालय 9ए, कोटला रोड, दिल्ली में स्थित है जो भाजपा मुख्यालय से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है।

कांग्रेस का मुख्यालय लगभग 46 साल बाद बदला है। इससे पहले पार्टी का मुख्यालय 24, अकबर रोड पर स्थित था। इस नए भवन की आधारशिला 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी। इसके निर्माण में 15 वर्षों का समय लगा। कांग्रेस ने निर्माण में हुई देरी का कारण वित्तीय संसाधनों की कमी बताया था।

सोनिया गांधी ने किया ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन

कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा गांधी भवन’ के उद्घाटन करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि यह भवन हमारे संघर्ष, समर्पण और लोकतंत्र की ताकत का प्रतीक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नया मुख्यालय कांग्रेस के इतिहास और भविष्य दोनों का प्रतीक है। बता दें कि ‘इंदिरा गांधी भवन’ का निर्माण सोनिया गांधी के अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ था और अब यह पार्टी के नए कार्यों और अभियानों का केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *